प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से नवाजे गए सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले युवा…
उल्हासनगर अंबरनाथ कल्याण में कार्यरत युवाओं की सामाजिक संस्था यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि के छेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 युवाओं को उल्हासनगर 3 विठ्ठलवाडी स्थित वेदांता कॉलेज में प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
यंगिस्तान फाउंडेशन संस्थापक और अध्यक्ष मिथिलेश झा के मार्गदर्शन में मुख्य अतिथि श्री रुबेन मैस्करेनहास संस्थापक – खाना चाहिए, वीआईपी अतिथि डा. रूपिंदर मुजरानी , पूर्व डिप्टी कमिश्नर और फाउंडर -सोलंस इंडिया विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरिता खानचंदानी अध्यक्ष-हिराली फाउंडेशन, जीवन विचारे – एनएसएस जिला संयोजक मुंबई यूनिवर्सिटी, डॉ. विश्वनाथन अयर ,ऋषि सरदाना,मयूरेश पलांडे, देवेंद्र सिंह, श्री शशिकांत दायमा अतिथि के रूपमे उपस्थित रहे,
सम्पूर्ण देश से पधारें युवा सर्वश्री ज्योतिर्मय बोरगोहैन (असम), रमेश कुमार ठाकुर (बिहार), विजयंती (चंडीगढ़), संदीप छेड़ैया (छत्तीसगढ़), कपिल राठौर (हरियाणा), तारिक अहमद शेरा (जम्मू और कश्मीर), सुरेश कुमार माहतो (झारखंड), राहुल राजपूत (मध्य प्रदेश), आस्मिता चौरासिया (मध्य प्रदेश), समृद्धि रामदास सोनवाने (महाराष्ट्र), हेमसागर साहू (ओडिशा), खुशबू सोलंकी (राजस्थान), दवेरा मनोज खन्ना (तेलंगाना), विशाल कुमार गुप्ता (उत्तर प्रदेश), इंद्रजीत ठाकुर (महाराष्ट्र) इनको उनके किये समाजकार्यो की सराहना करते हुये सम्मानित किया गया।
3 दिवसीय इस उपक्रम को तनमनधन से समर्पित होकर यंगिस्तान फाउंडेशन के स्वयंसेवक रोशन झा, शुभम गुप्ता, अंकित मिश्रा, शिखा सिंह, सुजाता झा, राजन कनौजिया, आनंद वर्मा, प्रतीक्षा सालियान, सपना भूल, आकाश शर्मा, रुशाली विश्वकर्मा, द्वारा सफल बनाया गया।
संस्था के अध्यक्ष मिथिलेश झा ने बताया कि ये सम्मान समारोह करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा है जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कर रहे है लेकिन उनको कोई सम्मान दिया जाए, और एक समाज सेवक को प्रोत्साहन के सिवाय कुछ नहीं चाहिए होता है। इसीलिए यंगिस्तान फाउंडेशन ने ये पहल की है कि हर साल देश से 15 युवाओं को चयन कर उनको प्राइड ऑफ़ यंग हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित कर उनके ऊर्जाओं को एक नई दिशा देंगे। ये आयोजन 5 जनवरी से 7 जनवरी तक 3 दिवस आयोजित किया गया था।
उक्त अवसर पर उल्हासनगर, अंबरनाथ व कल्याण के कई सामाजिक संघटनो के पदाधिकारियों भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल सूत्र संचालन सुजाता झा द्वारा किया गया।