ईशानगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गहरवार में बीती रोज अज्ञात कारणों से खेत में बनी श्रीमती फूला अहिरवार पति गंगादीन अहिरवार निवासी गहरवार की टपरिया में आग लग गई।जिससे घर में रखा सामान 10 क्विंटल गेहूं 50 किलो चना 50 किलो मटर 50 किलो मसूर 01 क्विंटल महुआ सहित नगद 40 हजार रुपए, कपड़े,वर्तन जलकर राख हो गए। श्रीमती फूला बाई के लड़के राजकुमार अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा परिवार ईशानगर रेल्वे स्टेशन पर बहन की शादी के लिए शाम 05 बजे लड़का देखने आए थे। हमारी बहन मोहिनी घर पर थी कि उसने फोन पर जानकारी दी कि हमारे घर में आग लग गई है। जब तक स्टेशन से घर पहुंचा सब जलकर राख हो गया। हमारे पास खाने के लिए लाले पड़े हैं हम लोग मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं।आग से जलकर सब कुछ नष्ट हो गया है हमारी बहन भी शादी के लिए जिसके लिए घर में पैसे रखे हुए थे वो भी जलकर राख हो गए।जिनकी शादी भी करना है।जिसकी सूचना ईशानगर पुलिस को दी,पुलिस ने जीरो पर कायमी कर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता सत्यम खरे