मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ की जिला बैठक संपन्न।
ब्यूरो दमोह
मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ की जिला कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें स्थाई कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मुख्य मुद्दों में सातवां वेतन, एरियर्स राशि, महंगाई भत्ता राशि और अंशकालिक जनजाति कर्मचारियों का वेतन भुगतान शामिल था।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी:
जिला अध्यक्ष – संतोष सिंह उर्फ बबलू ठाकुर
उपाध्यक्ष – मुकेश तिवारी
कार्यालय अध्यक्ष – दुर्जन लाल विश्वकर्मा
वकील साहब – मोनू पटेरिया
कोषाध्यक्ष – रेणु यादव
कार्यालय मंत्री – मुन्ना सोनी
सह सचिव – जवाहर रैकवार
उपाध्यक्ष – अंगद सिंग
अंशकालिक अध्यक्ष – वृंदावन मेहरा
प्रहलाद अहीरवाल, खरगराम अठया, मूलचंद अठया, देवी सिंग, विजय सिंग, देश रानी, अनीता लक्ष्मी बाई खुमान, महेंद्र राज, प्यारेलाल, प्रेमलाल, मोती, पुष्पा, कमलेश आदि उपस्थित रहे।
बैठक में यह मुद्दे उठाए गए:
1. वल्लभ भवन भोपाल की पत्र क्रमांक 4, 2, 20 24 नियम 4 भोपाल दिनांक 15 मार्च 2024 के अनुसार स्थाई कर्मियों को महंगाई भत्ता राशि का एरियर्स अभी तक नहीं मिला है।
2. अंशकालिक जनजाति कर्मचारियों को पिछले 6-7 माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है।
3. माननीय हाईकोर्ट जबलपुर द्वारा सातवां वेतन एवं 16 से एरियर्स राशि देने का आदेश पारित होने के बावजूद विभागों द्वारा कोई सूचना नहीं देने।
इस बैठक में शासन के नियमों के अनुसार स्थाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया। संघ ने जल्द से जल्द स्थाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।