मऊगंज में शनिवार देर रात पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामला लौर थाना का है। आरोपी को पकड़कर पुलिस ने रविवार को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
आरोपी गांजा बेचने लोगों का इंतजार कर रहा था
दरअसल, आरोपी रजनीश उपाध्याय (31) निवासी सुअरहा गांव के खिलाफ पुलिस 12 अप्रैल की सूचना मिली थी, कि वह सुअरहा गांव में स्थित पुल के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां से आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
संवाददाता राजधर अठया