उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH) जिला स्तरीय दो दिवसीय 27, 28 मार्च को कृषक सेमिनार कार्यशाला का आयोजन कृषि महाविद्यालय कुण्डेश्वर रोड टीकमगढ़ पर हुआ जिसमें भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि रासायनिक खाद के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां जैसे हृदय रोग, कैंसर, शुगर, अर्थराइटिस हो रही है। उसके बारें में किसान भाइयों को बताया व सभी से आग्रह किया कि सभी किसान जैविक खाद का उपयोग कर खेती करे तभी हम निरोगी समाज की परिकल्पना कर सकते हैं।
आज भारतीय किसान संघ व जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्वस्थ रहे टीकमगढ़ की मुहिम पर जैविक हाट बाजार हर रविवार को सर्किट हाउस के पास लग रहा है इसमें सभी किसान अपने जैविक व प्राकृतिक उत्पाद ला रहे है इससे हमारे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ टीकमगढ के नागरिक भी स्वास्थ्य लाभ ले रहे है जिलाध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक खाद धीमा जहर है जो हमारे शरीर में जाकर हमारे समाज को बीमार कर रहा है भारतीय किसान संघ ने संकल्प लिया है कि हम जैविक खाद को अधिक से अधिक किसानों के द्वारा खेती में उपयोग करने के लिए प्रेरित कर उनकी कृषि लागत कम कराएंगे व आय में वृद्धि कराएंगे।
इस अवसर भारतीय किसान संघ जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्षा सरोज राजपूत, कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अंशुल व्यास, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग अजय रोहित, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. डी. एस तोमर, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बी.एस किरार, भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, किशन कुशवाहा, राजू चौबे, प्रकाश अहिरवार सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं भारी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।