प्रेस विज्ञप्ति टीकमगढ 12/01/2025
जैविक हाट बाजार का हुआ शुभारंभ भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किया उद्घाटन।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन व भारतीय किसान संघ के प्रयास से मध्य प्रदेश का दूसरा जैविक हाट बाजार का उद्घाटन भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने किया साथ में जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा जी, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अमित नुना जी, पूर्व विधायक के. के. श्रीवास्तव, उपसंचालक उधानिकी विभाग रोहित आनंद जी, उपसंचालक कृषि विभाग अशोक कुमार शर्मा जी, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि अनुसंधान केंद्र डॉ. बी. एस. किरार जी समस्त विभागीय अधिकारीगण, भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार पाठक, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह ठाकुर, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला युवा वाहिनी प्रमुख राकेश सिंह घोष, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख रामगोपाल विश्वकर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, श्रीपत सिंह भदौरिया, रामकिशन पाल, करिया आदिवासी, टीकमगढ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, तहसील उपाध्यक्ष बृजलाल अहिरवार, दिगौड़ा/ मोहनगढ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष धनीराम अहिरवार, जतारा तहसील मंत्री रामस्वरूप यादव सहित कई पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि, किसान व आम नागरिकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ इस जैविक हाट बाजार में शुद्ध गोबर व गौ मूत्र से बने उत्पाद किसानों द्वारा लगाए गए जिसमें जैविक सब्जी, फल, मसरुम, एफपीओ द्वारा निर्मित उत्पाद, स्व सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद रहें। इस जैविक हाट बाजार को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा इस हाट बाजार हर रविवार को लगाने जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि जब लोग जैविक खाएंगे तभी निरोग रहेंगे हम सब को इसको लेकर जागरूकता बढ़ानी होगी भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने कहा कि भारतीय किसान संघ का तो जैविक खेती प्रमुख एक विभाग ही है जो लगातार किसानों को जैविक व प्राकृतिक खेती को लेकर जागरूक कर रहा भारतीय किसान संघ की पहल पर ही जिला प्रशासन ने जैविक हाट बाजार लगाया जिसके लिए जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा जी व समस्त प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
टीकमगढ़ से जिला बीरू शिवचरण घोष की रिपोर्ट
