अजब धाम फतेहपुर में देव श्री राम कौमार सरकार अजब धाम, फतेहपुर की पुण्य भूमि पर आगामी 21 फरवरी से आरंभ होने वाले विराट धर्ममयी मानस महायज्ञ एवं महापुराण कार्यक्रम का शंखनाद गुरुवार को ध्वज पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर वैदिक आचार्यों ने पूरे विधि-विधान से अनुष्ठान संपन्न कराया। ध्वजारोहण के दौरान मुख्य यजमानों और क्षेत्रीय जनों की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि यह मानस महायज्ञ प्रतिवर्ष परमपूज्य अनंतविभूषित संत हानाजी अजबदास महाराज ‘जै जै सरकार’ की पुण्यतिथि पर आयोजित किया जाता है। इस बार इस कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान किया गया है।
