तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 2025 का आयोजन टीकमगढ़ शहर बैकुंठी के सामने किया शेरावाली माता की स्थापना की गई।   

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीन दिवसीय गरबा महोत्सव 2025 का आयोजन टीकमगढ़ शहर बैकुंठी के सामने किया शेरावाली माता की स्थापना की गई। 

निरंतर 10 वर्षो से नवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य गरबा कार्यक्रम होता आ रहा हैं 26,27,28 सितंबर का यह धार्मिक, पारिवारिक माहौल में सम्पन्न हुआ। संत पूज्यनीय बबलू महाराज जी के शुभ हाथो गरबा का नामकरण *मां राज राजेश्वरी गरबा* किया गया । प्रतिभागियों ने 25 दिनों तक प्रशिक्षण लिया । लगभग 250 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया । किड्स ग्रुप, गर्ल्स ग्रुप,लेडीज ग्रुप ने गरबा एवं डांडिया खेला इसके साथ ही किड्स स्पेशल, लेडीज करवाचौथ और गर्ल्स स्पेशल परफॉर्मेंस का विशेष आकर्षण रहा आयोजक रजनी पूनम जायसवाल जी ने बताया कि आज से हमारा गरबा एक नए नाम से पुकारा जाएगा। कन्याओं द्वारा मां भगवती को साडी भी चढाई गयी, तीन दिनों से चल रहे गरबा को देखने बढी संख्या में शहर के सम्माननीय लोग शामिल हुए । 15 लकी ड्रॉ निकाले गए, प्रायोजकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कन्या पूजन किया गया। लगातार 6 वर्षों से अहमदाबाद से गिरीश पारेगी उर्फ चिका सर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है । अंतिम दिन कलेक्टर श्री विवेक श्रोतिय, श्री वीरेंद्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा यादवेंद्र सिंह बुंदेला, श्रीमती किरण अहिरवार, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुषमा संजय नायक, अभिषेक सिंघाई, अंशुल नायक, विकास मोदी, मनीष अहिरवार, रानू शर्मा, कमलेश साहू, सौरभ वर्मा,पार्थ सिंह जू देव,गोविंद प्रताप सिंह ,साक्षी प्रकाश सेवानी सहित बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे….. आयोजन समिति सदस्य डॉक्टर अभ्या जैन, नीतू द्विवेदी हेमा भागवानी, देवेंद्र भास्कर, ऋषभ जैन, गुरु श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, रवि यादव, अरुण जैन, ध्रुव लखेरा ने बड़ी मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया । कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच महिलाओं से जुड़ा यह कार्यक्रम संपन्न हुआ सफल और भव्य आयोजन के लिए सभी शहरवासियों का धन्यवाद ।

अलीम खान (रानू) रिपोर्टर टीकमगढ़

Anvi News
Author: Anvi News

Leave a Comment

और पढ़ें