नेपाल के दंगों में फंसे छतरपुर के 14 लोग, पीएम मोदी से मांगी मदद, बोले- हमें यहां से बाहर निकलवाएं
नेपाल में हुए दंगों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छतरपुर के चार परिवारों के करीब 14 लोग भी शामिल हैं, जो काठमांडू में फंसे हुए हैं और भयभीत हैं। इन लोगों ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार से मदद मांगी है।
नेपाल में हुए दंगों में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं। इनमें मध्य प्रदेश के छतरपुर के चार परिवारों के करीब 14 लोग भी शामिल हैं, जो काठमांडू में फंसे हुए हैं और भयभीत हैं। इन लोगों ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार से मदद मांगी है और उनको सकुशल भारत लाने की मांग की है। यह लोग बेहत डरे हुए हैं।
वीडियो जारी कर मांगी मदद
नेपाल के काठमांडू के हालातों को लेकर इन छतरपुर के परिवारों ने वीडियो के माध्यम से बताया है कि वहां दंगे हो रहे हैं। सेना के जवानों के हथियार छुड़ाने के प्रयास किए गए हैं। कई बंगलों पर कब्जे किए जा रहे हैं। जगह-जगह आगजनी का माहौल है। लोग हालातो से डरे हुए है|
